मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का इंतजार पूरा पंजाब कर रहा है: मनजिंदर सिंह सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का इंतजार पूरा पंजाब कर रहा है: मनजिंदर सिंह सिरसा

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर जांलधर (पंजाब) जाने वाले हैं। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे का पूरे पंजाब को बेसब्री से इंतजार है।

मीडिया से बात करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "प्रधानमंत्री का गुरु रविदास और पंजाब के लोगों से भावनात्मक रिश्ता रहा है। उनके दौरे का पूरा पंजाब इंतजार कर रहा है। सारी तैयारियां हो चुकी हैं।"

प्रधानमंत्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर जालंधर जा रहे हैं। वे आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनके दौरे से पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर 'श्री गुरु रविदास' के नाम पर करने की मांग की है।

मान ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इसके लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

पीएम मोदी अपने इस दौरे के बीच डेरा सचखंड बल्लान पहुंचेंगे और वहां के संत निरंजन दास से मिलेंगे। डेरा सतखंड बल्लान को पंजाब के दोआबा इलाके के बड़े धार्मिक डेरों में से एक माना जाता है। यह डेरा जालंधर से करीब 13 किलोमीटर दूर बल्लान गांव में है। संत निरंजन दास को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

इसके पहले प्रधानमंत्री 1 फरवरी को वर्चुअली लुधियाना के एतिआणा में तैयार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के अलावा विधायक उपस्थित रहेंगे।

हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

एयरपोर्ट को एचडब्ल्यूआर, आईसीएओ कोड वीआईएचएक्स और आयटा कोड प्रदान किए गए हैं। यह एयरपोर्ट बोइंग 737-700 और एयरबस 320 विमानों के लिए तैयार किया गया है। पहले चरण में एयरइंडिया और विस्तारा द्वारा दिल्ली के लिए उड़ानें प्रस्तावित हैं।

हलवारा एयरपोर्ट से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए आधुनिक विमानन सुविधा उपलब्ध होगी और मौजूदा हवाई अड्डों पर दबाव कम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें