मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

सीएससी संचालक ने बुजुर्ग महिला के खाते निकाले हजाराें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद। सीएससी संचालक द्वारा बुजुर्ग महिला के खाते से 37 हजार 750 रुपये हड़पने पर पीड़िता की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना ने सीएसी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बनियाखेड़ा निवासी मनोहरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीएनबी बैंक पिल्लूखेड़ा की उपभोक्ता है। उसके खाते में बुढापा पेंशन तथा फसल बीमा की राशि भी आती है। वह बुढापा पेंशन न लेने के लिए सीएससी संचालक गांव बिघाना निवासी अमित के पास जाती थी। जो मशीन पर अंगूठा लगवा कर उसे कमीशन काट पैंशन राशि दे देता।कई बार वह प्रिंट साफ न होने की बात कह कर दोबारा अंगूठा लगवा लेता था। वह उससे बैंक बैलेंस के बारे में पूछती तो वह टाल मटौल कर देता। जिस पर उसे संदेह हो गया। जिस पर उसने बैंक में जाकर अपनी स्टेटमेंट निकलवाई तो सामने आया कि 14 अगस्त 2023 से 22 मार्च 2024 तक आरोपित ने अलग-अलग तारिखों में 37 हजार 7550 रुपये निकलवाए गए थे। जब उसने सीएससी सचालक के राशि मांगी तो वह धमकी पर उतर आया और राशि देने से मना कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार काे मनोहरी की शिकायत पर सीएससी सचालक अमित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें