मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : साइबर ठगी का शिकार हुआ कैब ड्राइवर,खाते से निकले 96 हजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : साइबर ठगी का शिकार हुआ कैब ड्राइवर,खाते से निकले 96 हजार

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना में एक कैब ड्राइवर साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से 96 हजार 600 रुपये निकाल लिए। जब पीडि़त को इसका पता चला तो उसने इस बारे पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में मंगलवार को साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के गांव अमानी निवासी राज सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ने कहा कि है कि वह कैब ड्राइवर है। उसका केनरा बैंक, टोहाना में खाता है। उसने बताया कि 28 नवंबर दोपहर को उसके खाते से तीन बार में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 50 हजार, 40 हजार और 6600 रुपये यानि कुल 96 हजार 600 रुपये कट गए। जब उसे बैंक से उसके खाते से पैसे कटने का मैसेज मिला तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। उसने तुरंत बैंक में जाकर पता किया तो उसे बताया गया कि यह पैसे उसके यूपीआई द्वारा कटे हैं। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। राज सिंह ने आरोप लगाया कि अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 96600 रुपये निकाले हैं। इस पर उसने इस बारे ऑनलाइन पोर्टल पर साइबर फ्रॉड बारे शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें