मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व ससुरालियाें पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व ससुरालियाें पर मामला दर्ज

यमुनानगर। यमुनानगर में दहेज प्रताड़ना और घरेलू उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के सदस्यों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2021 में अंबाला निवासी तिलक राज के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार पर्याप्त दहेज दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त मांगों को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उससे मोटरसाइकिल, नकद राशि और सोने के आभूषण लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और कई बार मारपीट भी की गई। उसने आरोप लगाया कि एक घटना के दौरान उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।पीड़िता ने यह भी कहा कि उसे कई बार घर से बाहर रखा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।महिला के अनुसार जून 2025 में हुई एक घटना में उसके साथ गंभीर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और उपचार कराया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसका दहेज अपने पास रख लिया और लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें