मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र-छात्राओं के लिए स्वरोजगार के खुलेंगे द्वार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्र-छात्राओं के लिए स्वरोजगार के खुलेंगे द्वार

अल्मोड़ा, । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए अब पढ़ाई के साथ ही स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे। नए शिक्षा सत्र से वानिकी के विद्यार्थी नर्सरी प्रबंधन की बारीकियां भी सीखेंगे। छात्र- छात्राओं को पौधों की नर्सरी तैयार करने, बीज संरक्षण, उन्नत किस्मों की पहचान और पर्यावरण अनुकूल खेती का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।विद्यार्थी अब नर्सरी प्रौद्योगिकी में पारंगत होंगे। विवि को पहल पर वानिकी के छात्र-छात्राओं के लिए इस शिक्षा सत्र में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत यह कोर्स संचालित किया जाएगा। यहां पहले और दूसरे सेमेस्टर में प्रशिक्षण लेकर छात्र- छात्राएं खुद की नर्सरी तैयार कर स्थानीय बाजार और सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे। छात्र-छात्राओं को इस विषय में उत्तीर्ण होना जरूरी होगा।इस विषय के विद्यार्थी को दो क्रेडिट मिलेंगे। यहां नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित करेंगे तो वहीं क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।पौधरोपण तकनीक का भी प्रशिक्षण- वानिकी के बच्चों को अगले सेमेस्टर में पौधरोपण तकनीक और औषधीय और सुगंधित पौधों की प्रवर्धन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर वह तना, जड़, कलम, राइजोम आदि से नए पौधे तैयार करेंगे। युवाओं को क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध होने से पलायन पर भी रोक लगेगी।इस संबंध में एसएसजे विवि अल्मोड़ा के डीन एकेडमिक प्रो. अनिल यादव ने बताया कि कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम के तहत यह कोर्स संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थी खुद की नर्सरी तैयार कर स्वगरेजगार स्थापित कर सकेंगे। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तो बच्चों की रोजगार की तलाश भी खत्म होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें