मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में डॉक्टर दो घंटे रहे हड़ताल पर, मरीज हुए परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर

सोमवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के चिकित्सक भी अपनी मांगों को लेकर

दो घंटे हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों द्वारा सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक

हड़ताल रखी गई। इस दौरान इकट्ठे हुए डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त

किया।

डॉक्टरों ने कहा कि अगर सरकार मांगे नहीं मानती है तो 25

जुलाई के बाद अनिश्चित हड़ताल पर जाएंगे। दो घंटे ओपीडी बंद रहने से सरकारी

अस्पताल में आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस के

कारण चिकित्सकों का इंतजार कर रहे लोग बेहाल नजर आए। बता दें कि रविवार की

छुट्टी होने के कारण सोमवार को ओपीडी खुली तो मरीजों की संख्या भी ज्यादा

रही। मरीज उपचार करवाने के लिए ओपीडी में गए तो डॉक्टर नहीं मिले।

इसके

चलते बार बैठकर मरीजों का इंतजार करना पड़ा। प्रधान भरत सहारण ने कहा कि

मांगों को लेकर पहले भी हड़ताल की गई थी। इस दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य

मंत्री अनिल विज ने आश्वासन दिया था कि सरकार उनकी मांगों पर विचार कर रही

है और जल्द उन्हें पूरा किया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसके

चलते मजबूरन उन्हें हड़ताल करनी पड़ रही है, इसकी जिम्मेदार सरकार है।

उनकी सरकार से मांग है कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की भारी कमी है,

स्पेशलिस्ट का अलग कैडर बनाया जाए। पीजी बांड की राशि में कमी की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें