मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: पूर्व डिप्टी सीएमओं की पुत्रवधु का परिजनों ने नहीं लिया शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर: पूर्व डिप्टी सीएमओं की पुत्रवधु का परिजनों ने नहीं लिया शव

रातभर अस्पताल में चला हंगामा यमुनानगर। यमुनानगर जिले में रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण गोयल की बहु वंशिका गोयल की मौत ने तूल पकड़ लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग सामने आया है, लेकिन इसके बावजूद मृतका के मायका पक्ष ने मामले को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से मना कर दिया है। जगाधरी सिविल अस्पताल की मॉर्च्यरी के बाहर परिजन रात भर डटे रहे।मामले में नया मोड़ तब आया, जब देर रात मृतका के दोनों बच्चे मीडिया के सामने आए। बेटी काशवी और बेटे आदित्य ने घटना के दिन की पूरी स्थिति बताते हुए अपने पिता करण गोयल को निर्दोष बताया और पुलिस से उन्हें घर वापस भेजने की अपील की। बच्चों का कहना है कि घर में ऐसा कोई गंभीर विवाद नहीं था, जिससे उनकी मां इतना बड़ा कदम उठा ले। काशवी ने बताया कि रविवार को परिवार आदि बद्री मंदिर जाने की तैयारी कर रहा था। उनकी मां ने प्रसाद बनाया और बाथरूम चली गईं। कुछ देर बाद जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से जवाब मिला कि वह बाहर आ रही है, लेकिन बाद में काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दरवाजा तोड़ने पर वंशिका फंदे से लटकी मिली। बच्चों का दावा है कि माता-पिता के बीच संबंध सामान्य थे और नए साल का जश्न भी परिवार ने साथ में खुशी-खुशी मनाया था। वहीं, मृतका के मायका पक्ष ने इसे सुसाइड मानने से साफ इनकार किया है। भाई आयुष जैन ने आरोप लगाया कि वंशिका को पिछले तीन साल से दहेज और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि पति करण, सास-ससुर और अन्य परिजनों ने मिलकर वंशिका को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया, जिसके चलते उसकी जान गई। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने पति करण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मायका पक्ष सास, ससुर और जेठ की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और बच्चों के बयानों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें