मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस में नए राजनीतिक समीकरण पैदा होने जा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओवरसीज विभाग के सह संयोजक एवं हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही सद्भाव यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शामिल होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह पिछले सात माह से पूरे राज्य में सद्भाव यात्रा निकाल रहे हैं। अभी तक 86 विधानसभा कवर कर चुके बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में राहुल गांधी आठ मई को गुरुग्राम के गांव खांडसा में शामिल होंगे।

बृजेंद्र सिंह ने जब पांच अक्टूबर को जब उन्होंने सद्भाव यात्रा आरंभ की थी, तब हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे कांग्रेस की अधिकृत यात्रा मानने से मना कर दिया था।यही कारण है कि अभी तक राव नरेंद्र, भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा बीके हरिप्रसाद इस यात्रा से दूरी बनाए हुए हैं। बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में समय-समय पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा तो शामिल हुए, लेकिन कुलदीप शर्मा को छोडक़र भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे का कोई नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल नहीं हुआ।बृजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर हरियाणा में सद्भाव यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल गांधी ने इस यात्रा के बीच में ही दो बार बृजेंद्र सिंह को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। एक बार तो राहुल गांधी ने सद्भाव यात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिए टी-शर्ट तक लांच की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें