मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरकी पौड़ी पहुंचे जिलाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरकी पौड़ी पहुंचे जिलाधिकारी

हरिद्वार : चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि काे सतर्क जिलाधिकारी ने रविवार को हरकी पौड़ी पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियाें काे जरूरी निर्देश दिए।

रविवार काे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करें।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यात्रा मार्गों और प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस एवं सुरक्षा बलों को यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है, जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें