मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री टाम्टा के नई दिल्ली आवास पर उत्तराखंड के विधानसभा उपचुनाव पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा के नई

दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर उत्तराखंड से जुड़े भाजपा नेताओं की एक बैठक

हुई। इस बैठक में उत्तराखंड विधानसभा के उपचुनाव और प्रदेश के विकास से

जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय

संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं सह

प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री

(संगठन) अजेय कुमार के अलावा राज्य के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य मौजूद

रहे। इस बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ही बदरीनाथ और

मंगलोर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। साथ

ही सांसदों ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का

लाभ राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले जन-जन तक पहुंचाने पर भी

विस्तृत चर्चा हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें