मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

धराली आपदा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आज सुबह 74 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धराली आपदा: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आज सुबह 74 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में पांचवें दिन शनिवार को भी प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू के लिए अभियान जारी है। इसमें बड़ी संख्या में राहत कर्मियों के साथ हवाई सेवा, तकनीक और उपकरणों की मदद ली जा रही है। आज सुबह 74 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि यूसीएडीए, सिविल उड़ान शटल विमानों का परिचालन शुरू हो गया है। सुबह से ही 04 विमान उड़ान भर रहे हैं। यूकाडा के हेलीकॉप्टरों की ओर से रिजर्वेशन बेड़े के साथ काम किया जा रहा है। आज सुबह कुल 74 यात्री को रेस्क्यू किया गया है। हर्षिल से मातली 51 और मातली से हर्षिल 23 यात्रियों के अलावा खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है।

सेना के जवान पूरी रात लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने के काम में जुटे रहे। एक चिनूक हेलीकॉप्टर ने जॉली ग्रांट से जेन सेट लेकर उड़ान भारी है। दूसरा चिनूक जनरेटर लेकर धरासू से हरसिल के लिए उड़ा है।

रेस्क्यू अभियान को गति देने और रेस्क्यू अभियान के लिए जरूरी लॉजिस्टिकल सपोर्ट प्रदान करने के लिए 03 चीता हेलीकॉप्टर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। चीनूक से दो जेनरेटर हर्षिल पहुंचाए गए हैं।

एक जीपीआर, दो मेटल डिटेक्टर और सेना के जवानों को लेकर तीन हेलीकॉप्टरों ने हर्षिल के लिए जॉलीग्रांट से उड़ान भरी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें