मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: खरखौदा में नीलगिरी कंपनी के मालिक से मांगी 50 लाख की चौथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोनीपत,। आईएमटी खरखौदा स्थित नीलगिरी कंपनी के मालिक मुकेश गोयल

से 50 लाख रुपए की चौथ मांगी गई है। बदमाशों ने पैसे न देने पर जान से

मारने की धमकी दी है। रविवार रात करीब डेढ़ बजे तीन युवक कार में आए और

गार्ड धर्मवीर के साथ गाली-गलौज करते हुए कार्यालय के शीशे तोड़ने लगे।

इनमें से एक की पहचान गांव रामपुर निवासी अमरजीत के रूप में हुई है। सोमवार

को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

अमरजीत ने गार्ड को

धमकाया कि अगर कंपनी चलानी है तो 50 लाख रुपए उनके पास भिजवाए जाएं, अन्यथा

मुकेश गोयल को गोली मार दी जाएगी। धमकी देने के बाद वे युवक कार में सवार

होकर चले गए। सोमवार सुबह जब मुकेश गोयल कंपनी पहुंचे, तो गार्ड ने उन्हें

रात की घटना की जानकारी दी। मुकेश गोयल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी

क्राइम वीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज में

युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

मुकेश गोयल ने पुलिस

में मामला दर्ज कराते हुए अपनी जान और माल की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस ने युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर

दी है। यह पहली बार नहीं है जब अमरजीत ने धमकी दी हो। 9 जून को भी अमरजीत

ने गार्ड को 50 लाख रुपए देने की धमकी दी थी, लेकिन मुकेश गोयल ने इसे

अनदेखा कर दिया था। इस बार धमकी मिलने पर मुकेश गोयल ने पुलिस में शिकायत

दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसीपी क्राइम

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें