मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन शुरू करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में छह माह पूर्व सिटी स्कैन

मशीन स्थापित की गई थी, लेकिन वर्तमान समय तक संचालित नहीं होने से लोगों

में नाराजगी है। सोमवार को जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल एसीएमओ और

सीएमएस से मिला।

स्थानीय निवासी नवल भट्ट, प्रियंका बिष्ट,

ज्योति मैठाणी का कहना है कि छह महीने पहले जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में

सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई थी, लेकिन मशीन को अभी तक संचालित नहीं किया

गया है। इसके अभाव में लोगों को यहां से बाहर जाना पड़ रहा है। लोगों को

खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और छोटी-छोटी समस्याओं पर मरीज के

जीवन को जोखिम में डालकर हायर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। मशीन को

जल्द संचालित किया जाना अतिआवश्यक है।

अपर मुख्य चिकित्सा

अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. वीपी सिंह, सीएमएस डाॅ. अनुराग धनिक ने बताया कि सीटी

स्कैन संचालित किये जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। 15 दिनों के अंदर

सभी तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद आम जनमानस को सीटी स्कैन का लाभ मिल

पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें