मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

जनगणना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों की गणना अलग से कराने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जनगणना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों की गणना अलग से कराने की मांग

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में *हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम* अभियान के अन्तर्गत आज हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क ज्वालापुर के साथ ही वटवृक्ष सुनहरा रुड़की, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ कोतवाली के सामने हरिद्वार, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुरपुर, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ रुड़की, भगवानपुर, लक्सर तथा बहादराबाद में कार्यक्रम आयोजित किए गए।शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर संगठन के अध्यक्ष देशबंधु, वीरेन्द्र कुमार गहलौत, अरुण पाठक तथा कैलाश वैष्णव सहित उपस्थित सेनानी परिवारों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलियां समर्पित कीं।संगठन के अध्यक्ष देशबंधु ने 14 सितम्बर में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तथा 25-26 अक्टूबर 2025 में अमृतसर पंजाब में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी दी। इन सम्मेलनों में 2027 में होने वाली जनगणना में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की गणना अलग से करने की मांग को आज दोहराया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिशंकर सैनी, कैलाश वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह गौतम, परमेश चौधरी, अरविंद कौशिक, रमेश चंद्र गुप्ता, सुखवीर सिंह, मंजुलता भारती, सुरेंद्र कुमार छाबड़ा, नरेन्द्र कुमार वर्मा तथा शीशराम सिंह सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें