मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में अतिक्रमण हटाने पर व्यापार मंडल का विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टोहाना में अतिक्रमण हटाने पर व्यापार मंडल का विरोध

-व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने की अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांगफतेहाबाद, 4 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में 27 सितंबर को नगर परिषद की तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ व्यापार मंडल ने सख्त रुख अपनाया है। बिना लिखित नोटिस के दुकानों के शेड गिराने, बिजली मीटर तोड़ने और सामान बिखेरने के आरोप लगाते हुए मंडल ने डीजीपी, डीआईजी हिसार रेंज, एसपी फतेहाबाद और थाना शहर टोहाना के एसएचओ को पत्र लिखा है। मंडल ने प्रभावित दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का मुआवजा और अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बिना किसी लिखित नोटिस, आदेश अथवा लीगल प्रोसिजर का पालन किए नेहरू मार्केट तथा कंवर सैन गुप्ता चौक, टोहाना स्थित कई व्यापारियों की दुकानों के ऊपर लगे शेडों को जबरन जेसीबी मशीन के माध्यम से गिरा दिया गया। यह कार्रवाई न केवल बिना किसी वैधानिक सूचना के की गई, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नागरिकों की कोई सुनवाई नहीं की। इस दौरान दुकानदारों की दुकानों को गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचा और उनके बिजली मीटर टूट गए। कई दुकानों के शटर क्षतिग्रस्त हो गए तथा सामान बिखर गया।

व्यापार मंडल ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई अवैध, मनमानी और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है। अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए किया गया यह कृत्य अपराध है। व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों से संबंधित अधिकारियों पर संपत्ति को जानबूझ कर नुकसान पहुंचाने, अवैध बल प्रयोग या अधिकारों का दुरूपयोग करने, बिना अधिकारी किसी व्यक्ति की संपत्ति या परिसर में प्रवेश करने, नागरिकों को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा व्यापार मंडल ने प्रभावित दुकानदारों को हुए आर्थिक नुकसान का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें