मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

Delhi Crime: सोनिया विहार में 34 साल के युवक की हत्या, हेलमेट पहनकर आए थे हमलावर

नई दिल्ली के सोनिया विहार में मंगलवार रात 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने 34 वर्षीय मनीष यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगीं। परिजन घायल को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डीसीपी राहुल अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने फोन कर मनीष को घर से बाहर बुलाया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
Delhi Crime: सोनिया विहार में 34 साल के युवक की हत्या, हेलमेट पहनकर आए थे हमलावर

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने 34 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। डीसीपी उत्तर-पूर्वी जिला राहुल अग्रवाल ने बताया कि मनीष यादव अपने परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मंगलवार 13 अक्टूबर को रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सोनिया विहार के साढ़े चार पुस्ता इलाके में फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मनीष यादव को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। 



हमलावरों ने चेहरे पर हेलमेट पहन रखे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। वारदात के तुरंत बाद परिजन उन्हें सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से अहम सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने पहले फोन कर मनीष यादव को घर से बाहर बुलाया था। जैसे ही मनीष घर से बाहर आए, बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी।



घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मनीष की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। डीसीपी राहुल अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अब तक की जांच में पुलिस को संदिग्ध लोगों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर