मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ पहुंचीं केदारनाथ धाम, पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ पहुंचीं केदारनाथ धाम, पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

केदारनाथ धाम। दिल्ली की मुख्य रेखा गुप्ता सपरिवार आज सुबह सात बजे केदारनाथ धाम पहुंचीं और दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं।केदारनाथ धाम में हेलीपैड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) और केदार सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने का अवसर पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं।बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को बाबा केदार का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला एवं विभूति भेंट की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्था की सराहना की।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार के साथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने हरिद्वार में गंगा नदी में पुण्य स्नान किया और यमुना को साफ करने का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार में हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें