मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली कार ब्लास्ट : हरियाणा में पुलिस गश्त बढ़ी, सीमा क्षेत्र पर सघन चेकिंग अभियान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली कार ब्लास्ट : हरियाणा में पुलिस गश्त बढ़ी, सीमा क्षेत्र पर सघन चेकिंग अभियान जारी

चंडीगढ़। दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद सभी राज्य हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया गया है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हरियाणा डीजीपी ओ.पी. सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों के बारे में बताया।

डीजीपी ओ.पी. सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, "दिल्ली में जो ब्लास्ट हुआ है, उसके बाद राज्य की सभी जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हमने चांदीपुर क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ पूरे क्षेत्र में रात के वक्त पेट्रोलिंग और ब्लॉकिंग की जा रही है। मंगलवार से सघन चेकिंग अभियान, विशेष रूप से बॉर्डर क्षेत्र में, शुरू हुआ है, जो अभियान अभी भी जारी है।

उन्होंने कहा, "बॉर्डर क्षेत्र अभी ठीक है; अभी तक कोई संवेदनशील मामला सामने नहीं आया है। लोगों के लिए डरने की बात नहीं है। बॉर्डर क्षेत्र हमारे लिए हमेशा फोकस का क्षेत्र रहा है। बॉर्डर पर क्या गतिविधि हो रही है, चाहे वह डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर हो या फिर स्टेट बॉर्डर का क्षेत्र हो, उसे ध्यान में रखकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।"

इससे पहले फरीदाबाद में मंगलवार को विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 50 से 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

डीजीपी ने बताया था कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को हम लगातार सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी जाती है, उसके बाद छापेमारी में हरियाणा पुलिस साथ दे रही है।

उन्होंने बताया कि जांच का दायरा सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है। फरीदाबाद के अलावा, अन्य जगहों पर भी हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

फिलहाल पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें