मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर : प्राॅपर्टी के लिए मां और भाई की हत्या में बेटी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर,। आजादनगर कालोनी में रविवार को मां और बेटे की हत्याकांड

का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्राॅपर्टी विवाद में मां और बेटे की हत्या

में उनकी इकलौती बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काजल को कोर्ट में

पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

आजादनगर कालोनी में मीना (45)

अपने बेटे राहुल (24) व बेटी काजल के साथ रहती थी। उसके पति केशराम की

लगभग सात साल पहले मौत हो चुकी है। काजल किसी मोबाइल शाप पर नौकरी करती है।

रविवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे मां मीना का शव बेड पर और उसके भाई राहुल

का शव नीचे जमीन पर पड़ा मिला था। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि घर में काेई लूटपाट या चोरी नहीं हुई है।

पुलिस को काजल के बयान भी संदिग्ध लगे। पुलिस को घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे

भी बंद मिलें। इस बारे में काजल सही नहीं बता सकी। पुलिस ने पड़ोसी के

सीसीटीवी चेक किए तो कुछ ठोस सुबूत मिले। जिसमें मकान में एक युवक आता

दिखा। यह युवक काजल का जानकार बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने काजल से

उसके मकान में ही गहनता से पूछताछ की। उसके बाद हत्या का राज खुल गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को शहर यमुनागर पुलिस के

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतका की बेटी काजल शुरू से ही संदेह

के घेरे में थी। उसे गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दो

दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें