मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

जिंदल अस्पताल में हुई लूट मामले में एक और गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिरसा,। शहर डबवाली के जिंदल अस्पताल में हुई लूट के मामले में

आरोपित बलकार उर्फ जसप्रीत उर्फ जस्सा पुत्र बलवीर निवासी बलीपुर थाना

मुल्लांपुर दाखा जिला लुधियाना पंजाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट डकैती व चोरी सहित 15 मामले दर्ज है

और चार मामलों में आरोपित अदालत से पीओ घोषित है।

इस संबंध में प्रभारी चौकी गोल बाजार सहायक सब इन्स्पेक्टर

जगपाल सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को रेणू जिंदल पत्नी स्व.जीडी जिंदल वार्ड

नंबर 3 डबवाली ने शिकायत दर्ज कराई दी थी कि उनके अस्पताल के ऊपरी मंजिल

पर स्टाफ अजय के साथ काम से आए चार लड़कों ने

पिस्तौल दिखाकर उससे

चार सोने के कड़े, एक चेन व एक अंगूठी तथा बेड के अंदर रखे करीब 15 लाख नगद

का बैग लूटने के बाद उन्हें और उनके स्टाफ के अजय को बंद कर बाहर से कुंडी

लगाकर भाग गए। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की

सहायता से पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सबूत जुटाकर एक आरोपित बलकार उर्फ

जसप्रीत उर्फ जस्सा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपित पहले

से गिरफ्तार किये जा चुके है। पुलिस ने आरोपित बलकार को कोर्ट में पेश कर

पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने कहा कि

अन्य आरोपितों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें