मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में 22 नवंबर काे 151 परीक्षा केंद्राे पर हाेगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तराखंड में 22 नवंबर काे 151 परीक्षा केंद्राे पर हाेगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड में डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 राज्य के 29 शहरों में बने कुल 151 परीक्षा केन्द्रों पर आगामी 22 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के सभागार में प्रवेश परीक्षा आयोजन के विषय पर आहूत एक बैठक में परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न साढ़े बारह बजे तक आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 40 हजार 571 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।श्री सिमल्टी ने बताया कि प्रवेश पत्र प्राप्त न होने की दशा में या प्रवेश पत्र से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी अपने द्वारा चयनित प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र में 20 व 21 नवम्बर को आनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, दो फोटो, फोटोयुक्त पहचान पत्र और शपथपत्र सहित उपस्थित होकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें