मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में किशोरी से मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में नामजद तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भूला नाम का व्यक्ति उनके घर में घुस आया और उनकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती की। शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर महिला व बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपित मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह, मूल निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को शास्त्री नगर, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें