मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। हुड़दंग करने तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में 05 मार्च को ग्राम प्रधान प्रमोद पाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि राजीव व अन्य साथियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसे और उसके परिजनों के साथ मारपीट , गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने तमंचे से फायर कर जान से मारने का प्रयास भी किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले के अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष सिडकुल को आवश्यक निर्देश दिए थे।इसी क्रम में सिडकुल पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम पता रचित पुत्र सुनील, निवासी बोझाहेड़ी, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें