मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

सिडकुल क्षेत्र में महिला के कुंडल छीनने वाला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिडकुल क्षेत्र में महिला के कुंडल छीनने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में महिला के कान के सोने के कुंडल छीनने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और छीने गए कुंडल भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 27 मार्च को रोशनाबाद निवासी एक महिला ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उसके सोने के कुंडल छीन लिए। मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना के खुलासे के लिए सिडकुल पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों का गहन अध्ययन करते हुए लगातार सुरागरसी की। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा (32 वर्ष) निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, महिला के सोने के कुंडल बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी दो शादियां हैं, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें