मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

गोवंश के साथ क्रूरता पर सात आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोवंश के साथ क्रूरता पर सात आराेपित गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन छोटे हाथी (मालवाहक वाहन) पकड़े और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। वाहनों से कुल 7 गोवंशीय पशु सकुशल बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कस्बा भगवानपुर में एक छोटे हाथी को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंशीय पशु अत्यंत दयनीय अवस्था में भरे हुए मिले। पुलिस ने तुरंत उन्हें रेस्क्यू कर लिया और मौके से चालक सहित रियाज और अजय को हिरासत में ले लिया।दूसरी कार्रवाई में नरवाला (हरियाणा) निवासी रणवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छापेमारी कर दो छोटे हाथियों से क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशु बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मौके पर ही चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर गोवंश का मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते रियाज पुत्र ईशा, निवासी डोईवाला देहरादून, अजय पुत्र पप्पू, निवासी डोईवाला देहरादून,सलीम पुत्र शमीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार, शुभान पुत्र रियासत, निवासी सिकरोड़ा, भगवानपुर, अब्दुल हकीम पुत्र अयुब, निवासी सिकरोड़ा, भगवानपुर, सलमान पुत्र नफीस, निवासी ग्राम खाना, कोतवाली देहात सहारनपुर (उ.प्र.) व आवेश पुत्र दिलशाद, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोवंशीय पशुओं के साथ क्रूरता और गौकशी में लिप्त तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें