मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार,। कोतवाली लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे सुल्तानपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के युवक सोहन ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों पर निगरानी रखते हुए मैनुअल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर को आरोपित को सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोशयारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपित को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रियंका नेगीए कांस्टेबल किशोर नेगी तथा महिला कांस्टेबल सरस्वती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता को आवश्यक कानूनी व चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें