मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध खनन में बड़ी कार्रवाई: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध खनन में बड़ी कार्रवाई: चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

हरिद्वार। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी इकबालपुर, थाना झबरेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने और प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर चौकी प्रभारी सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, इकबालपुर चौकी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले की प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी और कुछ अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य या अवैध गतिविधियों में संलिप्तता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें