मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

फायरिंग और हुड़दंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, 4 पहले ही जा चुके हैं जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फायरिंग और हुड़दंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, 4 पहले ही जा चुके हैं जेल

हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले ही चार आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार 5 मार्च को प्रमोद पाल ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि राजीव और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर भी किया।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में सिडकुल थाना पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल फरार आरोपी शिवा गोस्वामी पुत्र सुनील कुमार गिरी निवासी मुल्की नगर, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें