मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

'लॉरेंस ऑफ़ पंजाब' को लेकर गहराया विवाद, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'लॉरेंस ऑफ़ पंजाब' को लेकर गहराया विवाद, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सरकार पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'लॉरेंस ऑफ़ पंजाब' को लेकर विवाद हो गया है। बीते दिन ही मेकर्स ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ की रिलीज डेट का एलान किया है।

डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ को 27 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अब इस सीरीज को लेकर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उनका सरकार से सवाल है कि अब गैंगस्टर और अपराधियों की जिंदगी पर कहानी बनाकर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सीरीज का कड़ा विरोध किया है। मीडिया से बात करते हुए दिवंगत सिंगर के पिता ने कहा, "गैंगस्टरों को हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

" उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत ऐसे शहीद योद्धा और वैज्ञानिक व खिलाड़ी हैं जिन पर फिल्म बनाई जा सकती है, लेकिन इस गैंगस्टर पर ही क्यों बनाई जा रही है। उनका कहना है कि इस गैंगस्टर ने उनके बेटे को मौत के घाट उतारा है, जिसको लेकर आज तक इंसाफ नहीं मिला।

उन्होंने कहा, "लॉरेंस गैंग पर अलग-अलग अपराधों के लिए कई धाराओं में केस दर्ज हैं और उन्होंने पंजाब के कई बच्चों को मौत के घाट उतारा है।

ऐसे में या तो सरकार गलत है या फिर लॉरेंस गैंग। अगर वे इतने ही निर्दोष हैं, तो जेल में क्यों रखा है; सरकार को उन्हें जेल से बाहर कर देना चाहिए। मेरा सवाल सरकार से है कि वे गैंगस्टर और अपराधियों को इतना ग्लोरिफाई क्यों किया जा रहा है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि “सरकार को इस तरह की फिल्मों पर रोक लगानी चाहिए। जो लोग अपराध की राह पर चलते हैं, उन्हें महिमामंडित करना बिल्कुल गलत है।

पहले ही पंजाब में युवा गलत रास्तों की ओर जा रहे हैं और ऐसी फिल्में इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं।"

बता दें कि नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'लॉरेंस ऑफ़ पंजाब' लॉरेंस गैंग के पीछे की कहानी को दिखाती है। मेकर्स ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि सीरीज ऐसी पहचानों के निर्माण के पीछे के कारणों को समझना और पर्दे पर उतारना है। माना जा रहा है कि सीरीज में लॉरेंस गैंग से जुड़े एक केस को आधार बनाकर कहानी की तरह पिरोया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें