मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

फरीदाबाद : कांग्रेसियों के कटे टिकट, निर्दलीय उम्मीदवारों के रुप में भरा पर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फरीदाबाद। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अंतिम लिस्ट में कई नेताओं के नाम काट दिए गए हैं, जिसके चलते अब कांग्रेस में भी भगदड़ मच गई। फरीदाबाद जिले के दो नेताओं के पार्टी ने टिकट कट दी। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि कहा कि पार्टी ने उनके साथ धोखा किया है।तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ललित नागर का टिकट काट दिया गया। इसके बाद उन्होंने सर्व समाज की पंचायत का आयोजन किया, पंचायत के दौरान ललित नागर फूट-फूट कर रोने लगे, उन्होंने कहा कि मेरा क्या कसूर था, जो पार्टी ने मेरे साथ इतनी बड़ी नाइंसाफी की है। उन्होंने कहा कि जब वह नौजवान थे, जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी, किसी और संस्था या पार्टी की ओर उन्होंने देखा तक नहीं बल्कि सदैव विपक्ष में रहकर लोगों की हक-हकूक की आवाज उठाई और पार्टी का झंडा बुलंद रखा। अब जब मैंने बुढापे के अंदर कदम रखा है और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है तो ऐसे वक्त में मेरा टिकट काट दिया गया। उधर बल्लभगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट कटने के बाद पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर भावुक हो गई। उन्होंने कहा की जो पार्टी का फैसला हुआ है, उससे वह नहीं उनकी पार्टी के साथ जुड़े हुए उनके कार्यकर्ता भी आहत है। क्योंकि सर्वे कराए गए थे। सर्वे की रिपोर्ट की कदर नहीं की गई। दोनों ही नेताओं ने सर्व समाज के आह्वान पर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन दाखिल कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें