मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ विस उप चुनाव : कांग्रेस ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केदारनाथ विस उप चुनाव : कांग्रेस ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। साथ ही चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।मुख्य निर्वाचान अधिकारी उत्तराखंड को लिखे शिकायती पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है और विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार की पट्टिका लगी कई सरकारी गाड़ियों को विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि सत्ताधारी दल भाजपा के नेताओं द्वारा उप चुनाव के दौरान सरकारी वाहनों का दुरूपयोग किया जा रहा है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।करन माहरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं सरकार के मंत्रियों व भाजपा नेताओं द्वारा उत्तराखंड सरकार की पट्टिका लगे सरकारी वाहनों का भाजपा उम्मीदवार की चुनाव प्रचार सामग्री पहुंचाने के लिए दुरूपयोग किया जा रहा है। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।करन माहरा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त सरकारी वाहनों के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के नियमों के तहत कार्रवाई की जाए और सरकारी वाहनों के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण पर तत्काल रोक लगाई जाए।एक अन्य शिकायती पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रभावित करने की नियत से विभिन्न गांवों में महिला मंगलदलों को ढोलक, चिमटा, साड़ियां तथा युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें