मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: निष्पक्ष, भय मुक्त, ईमानदारी से चुनाव कराएं: डॉ. मनोज कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सोनीपत, । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा

कि संबंधित अधिकारियों को 25 मई को निष्पक्ष, भयमुक्त, ईमानदारी से चुनाव

करवाएं। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

प्रशासन का दायित्व टीम वर्क के साथ पूरा किया जाएगा।

जिला निर्वाचन

अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बिट्स कॉलेज मोहाना से विधानसभा

वाइज सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव समाग्री सहित पोलिंग बूथ के लिए

रवाना हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 25 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो

जाएगा और शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। मतदान करवाने के बाद सभी पार्टियां

वापिस बिट्स कॉलेज मोहाना पहुंचकर अपनी ईवीएम मशीनें और चुनाव सामग्री जमा

करवाएंगी। 4 जून को बिट्स कॉलेज मोहाना में ही वोटो की गिनती की जाएगी।

सोनीपत

लोकसभा चुनाव की जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला ने भी जांच की और संबंधित सहायक

रिटर्निंग अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जरनल ऑब्जर्वर ने कहा कि

पोलिंग पार्टी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता से अपनी ड्यूटी का

निर्वहन करें और लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। लोकसभा चुनाव

के लिए जिला सोनीपत में 1260 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें