मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

सीएमओ ने जिला कोरोनेशन चिकित्सालय में की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन ने शनिवार को जिला

कोरोनेशन चिकित्सालय में समीक्षा बैठक कर एनएचएम से संबंधित समस्त कार्यों

एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति परखी। साथ ही जिला

चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव में आ रही कमी के कारणों पर चर्चा हुई।

मुख्य

चिकित्साधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए संस्थागत प्रसव के लिए आने वाली

गर्भवती महिलाओं को मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्त सेवाओं का लाभ

प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25

के लिए एनएचएम के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को ससमय पूर्ण करने को कहा।

बैठक

में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएचएम डॉ. निधि रावत, प्रमुख चिकित्सा

अधीक्षक डॉ. एनएस तोमर, डॉ. मेघना असवाल, जिला कंसल्टेंट अर्चना उनियाल,

जिला लेखा प्रबंधक विवेक गुसाईं, जिला डाटा प्रबंधक विमल मौर्य आदि थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें