मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा की बेटी नवनीत कौर से सीएम सैनी की खास मुलाकात, जीत पर दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा की बेटी नवनीत कौर से सीएम सैनी की खास मुलाकात, जीत पर दी बधाई

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हॉकी इंडिया लीग (वुमन) का खिताब जीतने वाली टीम एसजी पाइपर्स की कप्तान नवनीत कौर से संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनीत को न सिर्फ टीम की जीत के लिए बधाई दी, बल्कि उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की भी तारीफ की।

सीएम नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा की बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। नवनीत का यह सफर सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के प्रति नवनीत का समर्पण और लगातार परिश्रम यह साबित करता है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो और मेहनत जारी रहे तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने नवनीत को भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने खेल और उपलब्धियों से पूरे देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवनीत जैसे युवा खेलों में अपना दम दिखाकर न सिर्फ देश को गौरवान्वित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी सीएम सैनी से मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज उन्हें चंडीगढ़ में हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से स्नेहिल भेंट का अवसर मिला। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जनकल्याण और राज्य के विकास से जुड़े अभिनव कार्य वास्तव में सराहनीय हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि यह न केवल हरियाणा के विकास के लिए, बल्कि आम जनता की भलाई के लिए भी प्रेरणा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें