मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

पंचकूला अस्पताल की लिफ्ट में फंसा परिवार, आधी रात को अस्पताल पहुंचे सीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंचकूला अस्पताल की लिफ्ट में फंसा परिवार, आधी रात को अस्पताल पहुंचे सीएम

चंडीगढ़। पंचकूला के सरकारी अस्पताल की लिफ्ट में सोमवार रात एक परिवार करीब आधा घंटा लिफ्ट में फंसा रहा। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर परिवार को बचाया लेकिन कुछ घंटे बाद यहां पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगी।सोमवार रात पंचकूला के सेक्टर-छह स्थित अस्पताल की लिफ्ट में एक दंपति व उनका तीन साल का बच्चा फंस गया। सूचित करने पर डायल 112 की टीम वहां पहुंची और परिवार को रेस्क्यू किया। इस घटनाक्रम के करीब दो घंटे बाद रात 12 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रबंधकों के यह सोच कर हाथ- पांव फूल गए कि सीएम को लिफ्ट की घटना का पता लगने के बाद वह यहां पहुंचे हैं। डयूटी पर तैनात डाक्टर व अधिकारी स्वयं का बचाव करने में जुट गए। मुख्यमंत्री ने यहां मरीजों के साथ बातचीत की और अस्पताल प्रबंधकों को साफ-सफाई रखने के निर्देश जारी किए। सीएम करीब बीस मिनट बाद यहां से चले गए लेकिन उन्हें लिफ्ट में हुए घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें