मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

प्राकृतिक आपदा का सभी को मिलकर करना होगा सामना,सरकार लोगों के साथ है : सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
प्राकृतिक आपदा का सभी को मिलकर करना होगा सामना,सरकार लोगों के साथ है : सैनी

मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौराफतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में इस बार भारी बरसात के कारण व्यवस्थाएं अव्यवस्थाओं में बदल गई है। प्राकृतिक आपदा के आगे किसी का जोर नहीं चलता, लोग धैर्य रखें, प्रदेश सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। सीएम सैनी ने रविवार को फतेहाबाद जिले का दौरा किया। उन्होंने टोहाना के बलियाला हैड और जाखल के चांदपुरा हैड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। बता दें कि पिछले कई दिनों से फतेहाबाद के भूना, टोहाना, जाखल और कुलां क्षेत्र में रिकार्ड बारिश के कारण लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भूना शहर में अब भी लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण लो लाइन एरिया में जलभराव हुआ है। फतेहाबाद, टोहाना, हिसार, हांसी में जहां-जहां दिक्कतें आई है, उसको देखने के लिए आए हैं। लोगों को भविष्य में ऐसे संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए आगे समाधान निकाला जाएगा। प्रशासन की अव्यवस्थाओं के सवाल पर सीएम ने कहा कि जब बहुत ज्यादा बारिश आती है, तो व्यवस्थाएं भी अव्यवस्था में बदल जाती है। सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी लोगों के बीच जा रहे हैं। अधिकारी एक-एक पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा का हमें मिलकर सामना करना होगा। सरकार मजबूती के साथ लोगों के साथ खड़ी है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि बारिश और बाढ़ से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसके चलते सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। जिस पर अभी तक एक लाख 70 हजार एकड़ पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सीएम ने कहा कि किसानों का फसल बुवाई में काफी खर्चा हुआ है। फसल अब बर्बाद हो गई है। प्रदेश सरकार भरपाई करने का काम करेगी। मकानों को नुकसान के सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रदेश में जिन लोगों के मकानों की छत कच्ची है, उसे पक्का करने के लिए सरकार ने 78.50 करोड़ रुपए जारी किए हैं। बरसात से प्रभावित अन्य लोगों के सहायता के लिए सरकार द्वारा पैसा जारी किया जा रहा है। पंजाब में आई बाढ़ के सवाल पर सीएम ने कहा कि पंजाब में खराब हुए हालातों पर हमें दुख है। हमने पंजाब सरकार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। पंजाब की स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी नजर बनाए हुए हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता भी सामान पहुंचा रहे हैं। 80 ट्रक हरियाणा ने पंजाब में भेजे हैं। आज भी 15 ट्रकों को भेजा है। 10 ट्रक हिमाचल भेजे हैं ताकि लोगों को किसी को कोई दिक्कत न आएं। सरकार किसानों व आम जन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम भी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें