मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से बुजुर्गों को मिल रहा लाभ: मोहन लाल बड़ौली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सोनीपत,। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली ने

कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना प्रदेश के लाखों बुजुर्गों के लिए वरदान साबित

हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत 60 साल से अधिक

आयु के बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा करवाई जा रही है।

सोनीपत से अयोध्या धाम के लिए शनिवार को 47 बुजुर्ग तीर्थ

यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने इस योजना की सराहना की। उन्होंने

कहा कि इस योजना का अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। यह योजना बुजुर्गों को नि:शुल्क

तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान कर रही है, जिसका लाभ अब तक बड़ी संख्या में बुजुर्ग उठा

चुके हैं। इस योजना में उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख

80 हजार रुपए या इससे कम है।

यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिले हुए

थे। उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। बस में सवार

विनोद गुप्ता, रणबीर सिंह, रामकंवार, रत्तन सिंह, सूरजमल, दयावती, सुमित्रा, संतोष,

शीला, जयपाल, हवासिंह, अजीत सिंह और चांदराम ने सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा

कि अगर सरकार अपने खर्च पर उन्हें अयोध्या नहीं भेजती तो वे रामलला के दर्शन करने का

सपना नहीं देख पाते। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, एसडीएम अमित कुमार,

जीएम रोडवेज संजय कुमार और डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें