मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम धामी ने हल्द्वानी में रक्षा मंत्री किया स्वागत, कहा-राजनाथ सिंह का आना हमारे लिए गर्व की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम धामी ने हल्द्वानी में रक्षा मंत्री किया स्वागत, कहा-राजनाथ सिंह का आना हमारे लिए गर्व की बात

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार, 21 मार्च को हल्द्वानी जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुके देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है और यहां राजनाथ सिंह जैसे नेता का आना गर्व की बात है।

पंतनगर एयरपोर्ट पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। उन्होंने बुके देकर अभिनंदन किया और इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की। उन्होंने सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को गर्व की बात बताया।

सीएम धामी ने लिखा, "आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत अनेक ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाले, मां भारती के उपासक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा आयोजित की गई है। सीएम धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। कुछ देर में राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम समेत अन्य नेता भी पिछले चार साल में सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करेंगे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

वहां से वे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड की कमान संभाली थी। तब से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ, पर्यटन को नई पहचान मिली और स्वरोजगार के अवसर बढ़े, जिससे प्रदेश ने प्रगति के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें