मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम धामी ने नैनीताल सड़क हादसे पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम धामी ने नैनीताल सड़क हादसे पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन एवं एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।"

गुरुवार को नैनीताल के भवाली बाईपास मार्ग पर सेनिटोरियम के पास एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त हुई जब कार सवार कुछ लोग इस रास्ते से होते हुए होटल जा रहे थे।

इसी दौरान, कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि एक ही परिवार के चार सदस्यों और कार के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग नैनीताल और अन्य जगहों पर घूमने के लिए आया था।

दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शवों को खाई से निकालकर भवाली अस्पताल भेज दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूरी कार्रवाई होने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

नैनीताल सीओ रविकांत सेमवाल ने घटना के बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रथम दृष्टि से यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला लग रहा है। हालांकि, जब जांच होगी तब सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कार यूपी के लखनऊ की है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। कार सवार लोगों की पहचान हुई है और आगे जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें