मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब: नशे के कारण चार की मौत, अस्पताल में पांचवां बेटा, सीएम मान ने किया इलाज का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब: नशे के कारण चार की मौत, अस्पताल में पांचवां बेटा, सीएम मान ने किया इलाज का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां नशे की लत के कारण एक ही परिवार के चार बेटों की मौत हो चुकी है। वहीं, परिवार का 5वां बेटा भी इस नशे की लत से जूझ रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली, उन्होंने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित युवक के मुफ्त इलाज का ऐलान करते हुए कहा कि उसका पूरा इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपने बेटे को इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा है, जहां उसका इलाज जारी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित पिता जोगिंदर पाल ने बताया कि वे सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले के निवासी हैं और उनके कुल पांच बेटे थे।

उन्होंने बताया कि उनके चार बेटों की मौत पहले ही नशे की वजह से हो चुकी है, जिससे उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया है। अब उनका पांचवां बेटा सोनू, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, पिछले लगभग आठ वर्षों से नशे की गिरफ्त में है। जोगिंदर पाल के अनुसार, सोनू पहले एक मेहनती युवक था और हलवाई का काम करता था। अपने काम में कुशल होने के बावजूद नशे की लत ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह तबाह कर दिया और अब उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि, इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

परिवार ने सरकार से अपील की है कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त और ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते इस समस्या पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कई और परिवार इसी तरह उजड़ सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें