मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया चारधाम पंजीयन केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिटी मजिस्ट्रेट ने किया चारधाम पंजीयन केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सख्त

हरिद्वार : चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण में विलंब की शिकायत मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने रविवार काे चारधाम पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

इस माैके पर नगर मजिस्ट्रेट नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने कहा कि जिला प्रशासन चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

केंद्र पर स्वच्छ पेयजल, सुलभ शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखा जाए ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

इस संबंध में पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए केंद्र में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पंजीकरण के साथ स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं, जिससे जल की समस्या उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है तथा यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें