मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

टोहाना में सीवरेज लाइन में गिरने से बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। जिले के उपमंडल टोहाना के पास जांडवाला सौत्र में बुधवार को खेलने के दौरान एक बच्चे की सीवरेज लाइन में गिरने से मौत हो गई।गांव के सरपंच की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रतिया के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार गांव जांडवाला सौत्र निवासी गुगन राम का चार साल का बेटा अमन गांव में बनी सीवरेज लाइन के पास खेल रहा था। तभी अचानक वह लाइन के मेन होल में गिर गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को मेनहाल से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे पहले भी तीन दिन पहले टोहाना के नांगली में एक दाे वर्ष की बच्ची अरुषी भी खेलते समय घर के बाहर बने जोहड़ में गिरने उसकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें