मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के 91 विद्यालयों को दी वर्चुअल स्मार्ट क्लास की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के 91 विद्यालयों को दी वर्चुअल स्मार्ट क्लास की सौगात

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा से प्रदेश के 840 विद्यालयों को वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम्स की सौगात दी। इसी के तहत जनपद पौड़ी के 91 विद्यालयों को वर्चुअल स्मार्ट क्लास का लाभ मिला।वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम्स के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोटद्वार स्थित राइका झंडीचौड़ की वर्चुअल स्मार्ट क्लास में उपस्थित छात्रों से संवाद किया। विद्यालय के 10 वीं कक्षा की छात्रा यामिनी ने संवाद के दौरान वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम्स के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।शनिवार को जिला मुख्यालय पर पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने वर्चुअल स्मार्ट क्लास रूम्स को लेकर कहा कि इससे छात्र छात्राओं के भविष्य निर्धारण में मदद मिलेगी साथ ही वह टू वे कंम्यूनिकेशन से अपने प्रश्नों, डाउट का समाधान पा सकेंगे।जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि जनपद के 81 विद्यालयों में 2018-19 से वर्चुअल कक्षों का संचालन हो रहा है, और आज 91 वर्चुअल स्मार्ट क्लास की सौगात मिलना किसी क्रांति से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में बने विषयवार सजीव प्रसारण स्टूडियो से पारंपरिक विषयों के अलावा छात्रों को मानसिक, शारीरिक और कुशल बनाने के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी मास्टर आदर्श, बीआरसी नवीन डोभाल, प्रधानाचार्य रा.बा.इ.का डॉ. सावित्री शैव नेगी, शिक्षिका सुषमा बिष्ट, ममता काला, प्रमिला नेगी, रंजना पाण्डे, सरिता राणा आदि शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें