मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा, स्वच्छता अभियान और मिष्ठान वितरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर साेमवार काे उत्तरकाशी में विशेष पूजा अर्चना और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया। गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी में जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजाें काे फल वितरित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित द्वारा मुख्यमंत्री के नाम और गोत्र से विषेश पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा बाबा काशी-विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाभिषेक पूजा और रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, सुधा गुप्ता, जिला महामंत्री नागेन्द्र चौहान, सबिता भट्ट, सूरत गुसाईं, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सेमवाल, राजेन्द्र सिंह गंगाडी, बालशेखर, चंडी प्रसाद भट्ट, मनवीर सिंह राणा, अनीता राणा, महावीर नेगी, सोबन सिंह राणा, यशपाल बिष्ट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।उधर, चिन्यालीसौड़ में भाजपा उपाध्यक्ष विजय बडोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 7 स्थित सिवानी नामे तोक पेय जल स्राेत की स्वच्छता अभियान चलाया, जो कि सम्पूर्ण नगरपालिका के साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल प्रदान करता है। शनिदेव मंदिर में पूजन अर्चना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की प्रार्थना की गई और मिष्ठान वितरण किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें