मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:02 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद प्रमोद डबराल को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल मातृ‌भूमि की रक्षा करते बलिदान हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बलिदान प्रमोद डबराल को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए प्रमोद डबराल द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर में मां भारती की रक्षा करते हुए रुद्रप्रयाग के प्रमोद डबराल के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां भारती की सेवा करते हुए आपके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी को राष्ट्र रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!''जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवान प्रमोद सिंह डबराल बलिदान हो गए। वह भारतीय सेना की 2 गढ़‌वाल राइफल्स में तैनात थे। वह मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। उनकी शहादत की सूचना पर जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें