मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने कीं कई अहम घोषणाएं, 2030 तक उत्तराखंड के सभी गांव सड़क मार्ग से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने कीं कई अहम घोषणाएं, 2030 तक उत्तराखंड के सभी गांव सड़क मार्ग से जुड़ेंगे

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 50 एवं उससे अधिक जनसंख्या वाले सभी गांवों को 2030 तक सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को साथ लेकर एक समग्र नीति बनाई जाएगी।राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कई अहम घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आपदा के कारण मार्ग एवं पुलों के बह जाने की दशा में यातायात को तत्काल सुचारू करने के लिए वैली ब्रिज स्थापित किए जाएंगे। राज्य में महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए महिला नीति को यथाशीघ्र अधिसूचित किए जाने के साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशिष्ट 'युवा नीति' भी बनाई जाएगी। इसी तरह आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के जो खिलाड़ी मेडल जीतेंगे, उनको पुरस्कृत करने के लिए नियत धनराशि के बराबर की धनराशि राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त रूप से प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांट्रैक्टर एवं अभियंताओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करने के लिए विशेष प्रक्रिया बनाई जाएगी। महिलाओं को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा प्रोत्साहन सहायता प्रदान करने के लिए कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।अपनत्व का भाव जगाएगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलनधामी ने कहा कि उत्तराखंड से बाहर देश के दूसरे राज्यों में रहने वाले प्रवासियों के लिए प्रतिवर्ष नवंबर माह में राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी दिवस आयोजित किया जाएगा। इसी तरह प्रतिवर्ष जनवरी माह में विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अंतरराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी दिवस का आयोजन किया जाएगा। इससे घर-गांव से दूर प्रवासी जब अपने पैतृक घर आएंगे तो उनमें अपनत्व का भाव जगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें