मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

चमोली के नीती घाटी में छोटा अमरनाथ, जुट रही पर्यटकों की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चमोली के नीती घाटी में छोटा अमरनाथ, जुट रही पर्यटकों की भीड़

देहरादून। चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में 'छोटा अमरनाथ' के नाम से विख्यात टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है।शीतकालीन यात्रा के दौरान प्रतिदिन 500 से 1000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सीमांत क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने नीती घाटी का दौरा किया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने टिम्मरसैंण महादेव पहुँचकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं से सीधा संवाद किया।उन्होंने यात्रियों से यात्रा मार्ग की स्थिति, सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन के अनुभव साझा किए और पुलिस की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त किया।आगामी अप्रैल माह में नीती घाटी में एक भव्य अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की महत्ता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और पुलिस चौकियों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मैराथन के रूट और सुरक्षा मानकों को देखते हुए सुराईथोटा और मलारी चौकियों का निरीक्षण किया गया। एसपी चमोली ने स्पष्ट किया कि इस मार्ग पर पड़ने वाली प्रत्येक पुलिस चौकी की भूमिका सबसे अहम होगी।मलारी चौकी की वर्तमान स्थिति सही नहीं होने के कारण उन्होंने प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ को निर्देश दिए कि वाइब्रेंट विलेज' योजना के तहत तत्काल इसके मरम्मत और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करें। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण जो सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए ताकि संचार और प्रकाश व्यवस्था बाधित न हो।मलारी भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया। वरिष्ठ नागरिक कपिल रावत और राजेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि शीतकाल में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन वर्तमान में यहाँ मेडिकल सुविधा बंद रहती है, जिससे आपात स्थिति में कठिनाई होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें