मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी के नाम पर डेढ लाख ठगे,बड़े पुलिस अफसरों से जान-पहचान की बात कही

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी करवाने के

चक्कर में बबनपुर का एक व्यक्ति डेढ़ लाख की ठगी का शिकार हो गया। एक

व्यक्ति ने पुलिस के बड़े अफसर से जान-पहचान होने और आरोपी की गिरफ्तारी की

बात कहकर उससे यह राशि हड़प ली। शुक्रवार को इस बारे पुलिस ने केस दर्ज

किया है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी बबनपुर निवासी मोहन सिंह ने

कहा है कि उसकी 5 सितम्बर 2023 को टिब्बा कालोनी रतिया निवासी सोहन सिंह

उर्फ राम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था, जिसमें आरोपी सोहन

सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी और वह छिपा हुआ था। 14 जनवरी 2024 को वह

अपने चचेरे भाई गुरदीप व सिमरनजीत के साथ फतेहाबाद रोड पर खड़ा था तो उसे

बलविन्द्र सिंह उर्फ बच्ची निवासी तामसपुरा मिला और कहा कि उसकी पुलिस में

बड़े अफसरों से जान-पहचान है। वह बड़े अफसरों को कहकर सोहन सिंह को तीन दिन

में गिरफ्तार करवा देगा लेकिन इसके लिए 1 लाख 50 हजार रुपये लगेंगे। मोहन

ने कहा कि उसने बलविन्द्र की बातों पर विश्वास कर बड़े अफसरों से बात करने

को कहा। अगले दिन बलविन्द्र ने उन्हें फतेहाबाद रोड पर पैट्रोल पम्प के पास

बुलाया। बलविन्द्र ने कहा कि उसकी बड़े अफसर से बात हो गई है। अगर हमारा

काम न हुआ तो पैसे वापस दिलवा दूंगा। इस पर उन्होंने बलविन्द्र को डेढ़ लाख

रुपये दे दिए। इसके बाद भी जब 10-12 दिन गुजर गए और बलविन्द्र की

गिरफ्तारी नहीं हुई तो उन्होंने बलविन्द्र से बात की और पैसे वापस मांगे तो

बलविन्द्र ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। मोहन ने आरोप लगाया कि

बलविन्द्र सिंह उर्फ बच्ची ने धोखाधड़ी करके पुलिस के बड़े अफसरों का नाम

लेकर उससे डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए है। इस पर उसने इस बारे पुलिस को शिकायत

दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें