मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के बठिंडा में कटा बवाल, स्थिति को संभालने गई पुलिस पर हमला, बचाव में करनी पड़ी फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब के बठिंडा में कटा बवाल, स्थिति को संभालने गई पुलिस पर हमला, बचाव में करनी पड़ी फायरिंग

बठिंडा। बठिंडा के गांव रायके कलां में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम को भी निशाना बनाया गया। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। तनाव बढ़ने के कारण पुलिस की तरफ से भी हवाई फायरिंग की गई।

एक स्थानीय निवासी जशनदीप सिंह ने बताया कि वे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी कुछ लोग भागते हुए उनके घर में घुस गए। उनके पीछे गांव के 100 से अधिक लोगों की भीड़ थी, जो इन लोगों को मारने-पीटने के इरादे से आई थी। घर में घुसे लोगों ने अंदर से कुंडी लगा ली थी। इसके बाद गांववालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।

मामले को लेकर डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नंदगढ़ थाना पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। विवाद का कारण कुछ शरारती तत्व थे, जो नशे में थे और शराब पीकर हंगामा कर रहे थे।

एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर विवाद को और बढ़ा दिया।

डीएसपी के अनुसार, सूचना पर एसएचओ और उनकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत हमलावरों ने एसएचओ की बात मानने के बजाय पुलिस पार्टी पर तेजधार हथियारों, कृपाण, पत्थरों और ईंटों से हमला कर दिया।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद हमलावर भाग गए।

डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि इस हमले में एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना नंदगढ़ में एसएचओ के बयान के आधार पर 7 नामजद व्यक्तियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें