मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़,। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब एवं

हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने रणजीत हत्याकांड

में सीबीआई कोर्ट के उम्रकैद के फैसले को पलटते हुए डेरा प्रमुख को बरी कर

दिया है। इस मामले में चार अन्य आरोपितों को भी बरी कर दिया गया है। हाई

कोर्ट के फैसले के बाद डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों अनुयायियों में खुशी की

लहर है।

रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा का प्रबंधक था। शक की वजह से 22

साल पहले 10 जुलाई 2002 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रणजीत सिंह

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी हत्या का आरोप डेरा सच्चा

सौदा प्रमुख पर लगाए थे। साथ ही चार अन्य को भी इसमें शामिल होने का शक

जताया गया था। कई साल तक यह केस सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में चला। आखिरकार

सीबीआई कोर्ट का फैसला साध्वी यौन शोषण केस की तरह रणजीत हत्याकांड में भी

डेरा प्रमुख के खिलाफ ही आया।

सीबीआई कोर्ट ने इस हत्याकांड में

डेरा प्रमुख समेत सभी पांच आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सभी दोषी

सजा काट रहे थे। इसी बीच मंगलवार को हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई के

फैसले को पलटते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की

उम्रकैद की सजा को रद्द करते हुए उन्हें बरी कर दिया। दुनियाभर में फैले

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी इसे बड़ी जीत मान रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही

है कि इसी तरह से अब साध्वी यौन शोषण केस एवं पत्रकार छत्रपति हत्याकांड

में भी डेरा प्रमुख को राहत मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें